क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय पॉवर हाउस चौक से पंचबा होते हुए वीरपुर प्रखण्ड से भगवानपुर प्रखण्ड के संजात तक जानेवाली सड़क संकरा होने के कारण रोजाना जाम की भयावह स्थिति के साथ-साथ हमेशा दुर्घटना होती रहती है;2. यदि हाँ तो, सरकार उक्त सड़क के चौड़ीकरण व फोरलेन निर्माण का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?