क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिला के घाटकुसुम्भा प्रखंड के भदौंसी पंचायत अन्तर्गत दुबटिया कोण से हीरा साव के खेत तक एवं मुड़वरिया सीमान से महादलित टोला होते हुए कोयला-घाटकुसुम्भा सीमाना-भदौंसी भुट्ठु डीहकुसुम्भा इनारा सीमान तक बांध का निर्माण नही होने के कारण कृषकों के हजारों एकड़ में लगी फसल पानी के अत्यधिक पानी बहाव के कारण बर्बाद हो जाती है ;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा अपने पत्रांक-101/2024, दिनांक-27.08.2024 को विभागीय प्रधान सचिव को पत्र देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित स्थानों पर बांध का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?