क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला के पिपटा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलापट्टी वार्ड नं0 06 के कोरयानी टोला से बसहा सीमा एवं रामटोला से भाया मुस्लिम टोला होते हुये तुलापट्टी मुख्य पथ तक जाने वाली सडक कच्ची है, जिससे आमलोगों को आवागमन में कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त कच्ची सड़क का पक्कीकरण कबतक करानेे का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?