Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2286Starred Question Listed

जाम से मुक्ति

श्रीमती प्रतिमा कुमारी (127) (राजा पाकर ) पथ निर्माण 26 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार की जीवन रेखा कही जाने वाली महात्मा गाँधी सेतु के अक्सर जाम रहने से आमजन एवं रोगी-वाहनों के सुगम आवागमन में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त गाँधी  सेतु को नियमित जाम से मुक्ति के लिए पुलिस महानिदेशालय कोई कार्य-योजना को लागू नहीं की है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के  उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार पटना-हाजीपुर को जोड़ने वाली गाँधी सेतु को निरंतर जाम से मुक्ति की कारगर कार्य-योजना लागू करने का विचार रखती है,  हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 मार्च, 2025
Member
श्रीमती प्रतिमा कुमारी (127) (राजा पाकर )
Department
पथ निर्माण
Ministry
पथ निर्माण
MLA Profile
Pratima Kumari (127)
Pratima Kumari (127)
Party
Indian National Congress
Constituency
Raja Pakar - Vaishali (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
13 Sep 1975