क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज प्रखण्ड के देऊरवा पंचायत में सीतापुर पी.डब्लू.डी. सड़क पर शीकराना नदी के डुमरा घाट पर आरसीसी पुल नहीं है एवं डुमरा घाट से पोराहा जाने वाली पी.डब्लू.डी सड़क तक एप्रोच पथ नहीं है; यदि हाँ तो सरकार उक्त पी.डब्लू.डी. सड़क के शीकराना नदी के डुमरा घाट पर आरसीसी पुल सहित पोराहा तक एप्रोच पथ निर्माण करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?