क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि बिहार शरीफ जिलान्तर्गत वजीरगंज से भिण्डस चरण्डी रोड भाया गेहलौर घाटी एवं जेठीयन घाटी होते हुए राजगीर के वामगंगा तक राजगीर पर्यटन क्षेत्र को जोड़ता है जिसमें रात्रि में भी पर्यटकों का आवागमन होते रहता है, परन्तु इस पथ पर स्ट्रीट लाईट नही रहने के कारण पर्यटकों को रात्रि में यात्रा करने में कठिनाई होता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क किनारे कबतक स्ट्रीट लाईट लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?