क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलांतर्गत राजनगर प्रखंड के कोसी नहर परियोजना के अंतर्गत कोसी मैन नहर में प्रति वर्ष पानी उपलब्ध रहने के बावजूद, सिमरी डीह टोला, जानकी नगर महावीर मंदिर के समीप स्थित क्षेत्र में जलस्तर साइफन से नीचे रहने के कारण सिमरी, भरिया विशनपुर, सोनवारी, नवटोली, अजरकवे सिमरी आदि टोलों तक नहर का पानी नहीं पहुँच पा रहा है, जिस कारण लगभग एक हजार एकड़ भूमि में सिंचाई की समस्या हो रहा है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थल पर सड़क एवं पुलिया के अभाव के कारण स्थानीय ग्रामीणों एवं किसानों को आवागमन में कठिनाइयाँ हो रही हैं,3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त स्थल पर सड़क एवं पुलिया निर्माण, नहर के जलप्रवाह को सुचारु करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?