क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड की ग्राम पंचायत सुगौना उत्तरी के अंतर्गत स्थित ग्राम भगवानपुर, बेराघाट, सुगौना सहित अन्य कई गांवों के बाँध क्षेत्र में नहर की शाखा का निर्माण कर दिया गया है, जिसके कारण सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि में वर्ष भर वर्षा एवं नदी-नालों का पानी जमा रहता है और संबंधित क्षेत्र के किसान वर्षों से कृषि उत्पादन से वंचित हैं, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त जलजमाव की समुचित जल निकासी व्यवस्था, तथा प्रभावित किसानों को राहत, मुआवजा अथवा वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?