क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि:- खगड़िया जिला के प्रखंड अंतर्गत पी.डब्लू.डी पथ सोनमंकी के सूर्यमंदिर चौक सन्हौली से मानसी तक जाने वाली पी.डब्लू.डी पथ पर यातायात का भारी दबाव है तथा यह मानसी होते सहरसा-पूर्णियां का भी मुख्य सड़क है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पी.डब्लू.डी पथ का चौड़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?