क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत सत्तर कटैया अंचल के राजस्व ग्राम पटोरी में तत्कालीन राजा राय बहादुर प्रियव्रत नारायण सिंह जी के वारिसों के द्वारा आम आवाम के लिए श्मशान घाट के लिए भूमि दी गई है, जिसपर श्मशान घाट की घेराबंदी नहीं होने से लोगो को मृतक का दाह -संस्कार करने में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त श्मशान घाट का घेराबंदी करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?