क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड के पंचायत छतिहर के ग्राम छतिहर के सामने बहने वाली धनार्जय नदी पर पुल नहीं होने से नदी के दोनों छोरों पर अविस्थत गांवों के लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हां तो, सरकार छतिहर ग्राम के सामने धनार्जय नदी पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?