क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखंड गुरुआ के ग्राम पंचायत राजन के ग्राम सगाही के पास स्थित नीलांजन नहर के बगाही ब्रांच के पुरब से लेकर प्रखंड डोभी के NH-99 ग्राम-कोठवारा तक पथ का निर्माण नही होने से गुरुआ, शेरघाटी एवं डोभी प्रखंड के आम जनता को एक जगह से दुसरे स्थान पर जाने में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त सड़क का निर्माण करवाने का विचार करती है, नहीं तो क्यों ?