क्या मंत्राी,ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत ग्रामीण कार्य प्रमंडल पुपरी के प्रखंड - बोखडा में गुलटेन साह के घर से हेमदा नदी के पुल तक जिसकी लंबाई 1.200 किमी0 एवं डुमरी मलाह टोला से महिसौथा हाइवे एनएच 527 सी तक जिसकी लंबाई 1.200 किमी है यह सडक काफी खराब हो चुकी है , यदि हां तो सरकार उक्त सड़कों का निर्माण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?