क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि-1.क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत ओबरा प्रखंड के - अरंडा से खुदवा एवं अरंडा-खुदवा भाया खोरी तक की सड़क 7 कि०मी० जीर्ण शीर्ण अवस्था में है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़कों का एकरारनामा संबेदक srcpl के साथ हो गया है जिसका एकरारनामा सं०-8/MBD/2024 है;3.यदि उपयुक्त खंडों का उतर स्वीकारात्मक है, तो संबेदक द्वारा अभी तक उक्त सड़कों का कार्य शुरू नही कराने का क्या औचित्य है ?