Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2208Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री मुरारी मोहन झा (86) (केवटी) ग्रामीण कार्य 26 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय  दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 12 जनवरी 2025 को प्रकाशित  “ग्रामीण सड़कों में जून के बाद नजर नहीं  आयेंगे गड्ढे” शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार के द्वारा अब ग्रामीण सड़कों को पॉंच साल की जगह सात साल तक  मरम्मत करने जा रही है;2.  क्या यह बात सही है कि केवटी विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड सिंघवाड़ा अंतर्गत 2020 में निर्मित सडक पीडब्ल्यू डी पथ से हरिहरपुर जो अभी भी मेंटिनेंस में है उनका मरम्मत संवेदक द्वारा पॉंच वर्ष में एक बार भी नहीं किया गया है ;3.  क्या यह बात सही है कि जहॉं एक ओर सरकार सड़क की रख रखाव हेतु करोड़ों रूपये खर्च करती है वहीं संवेदक एवं पदाधिकारियों के द्वारा निर्माण से मरम्मत कार्य तक लापपरवाही बरती जा रही है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या  सरकार उक्त सड़कों में बरती गयी अनियमितता का उच्च स्तरीय जॉंच करते हुए दोषी पदाधिकारियों एवं संवेदकों के उपर कार्रवाई करने एवं नई सड़क का सात साल तक रखरखाव की निगरानी हेतु कोई टीम गठन करने का विचार रखती है, हॉं तो कबतक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 मार्च, 2025
Member
श्री मुरारी मोहन झा (86) (केवटी)
Department
ग्रामीण कार्य
Ministry
ग्रामीण कार्य
MLA Profile
MURARI MOHAN JHA (86)
MURARI MOHAN JHA (86)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Keoti - Darbhanga (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
10 Oct 1957
Address
Village-Darhar, Post Office-Laheriyasarai, Police Station-Bahadurpur, District-Darbhanga-846001