क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के महनार विधान सभा अन्तर्गत हसनपुर गंगा किनारे गंगा के पानी में काफी गंदगी है, जिससे हसनपुर गंगा तट किनारे बसे लोगों को गंगा के पानी को उपयोग करना बहुत मुस्किल हो गया है, यदि हाँ सरकार जनहित में हसनपुर गंगा किनारे वाटर ट्रिटमेंट प्लान्ट लगाकर गंगा के पानी को साफ कर ग्रामीण लोगों को गंगा का पानी उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों?