क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के महनार विधान सभा अन्तर्गत महनार बाजार के गंगा घाट से हसनपुर सीमा तक गंगा नदी का बांध काफी जर्जर है और बाढ़ के समय में स्थिति और खराब होने के कारण आम जनता को आवागमन में दिक्कत होती है, यदि हाँ, तो सरकार वर्णित क्षेत्र में गंगा नदी के बांध को स्थाई रूप से कबतक मरम्मत कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?