क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पशुपालको के द्वारा पशु चिकित्सा सुविध उपलब्ध कराने के तहत मोबाइल वेटेनरी यूनिट के संचालन हेतु बाम्या हेल्थ सर्विस प्रा० लि० एजेन्सी का चयन जून 2024 में किया गया है2. क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी 534 प्रखण्डों के लिए इन मोबाइल यूनिट, (वाहन) पर 534 पशु चिकित्सक, 534 चालक एवं 534 कम्पाउण्डर का नियोजन विज्ञापन प्रकाशित कर आरक्षण के प्रावधनों का पालन करते हुए उक्त एजैन्सी द्वारा किया जाना था3. क्या यह बात सही है कि एजेन्सी द्वारा बिना विज्ञापन प्रकाशित किये एवं बिना आरक्षण के प्रावधनों का पालन किये चिकित्सक एवं कर्मियों का नियोजन कर लिया गा है जो सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प 13876 दिनांक-03.11.2017 का उल्लंघन है।4.यदि उपरोक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार प्रावधन का उल्लघंन करने वाली एजेन्सी को काली सूची में डालते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की विचार रखती है,नहीं तो क्यूँ ?