क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अरवल जिला के शहर तेलपा में पशु अस्पताल किराये के माकन में चल रहा है जबकि शहर तेलपा में पशु चिकित्सालय के लिए भवन निर्माण हेतु थाना नंबर–110, खाता नंबर – 606, खेसरा- 3848 में 50 डी० पशु चिकित्सालय हेतु भवन के लिए महामहिम राज्यपाल बिहार सरकार के नाम रजिस्ट्री किया गया है, यदि हाँ, तो सरकार शहर तेलपा में पशु चिकित्सालय हेतु उपलब्ध भूमि पर भवन निर्माण कराने पर विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?