क्या मंत्री, एवं पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किःक्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलांतर्गत मधुबनी नगर निगम के वार्ड नं0-32 के खेसरा नं0-5185, 2459, 2460, 2461 एवं 2525 में आठ बीघा का पोखर अवस्थित है जिसका जीर्णोद्धार नहीं होने के कारण अनुपयोगी पड़ा हुआ है, यदि हां तो सरकार कब तक उक्त पोखर का जीर्णोद्धार करते हुए सौंदर्यीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?