क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि, क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के पकड़ीदयाल अनुमंडल में बने अनुमंडलीय अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है, यदि हाँ, तो सरकार पकड़ीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल के भवन का जिर्णोद्धार एवं रंग-रोगन का कार्य कराना चाहती है, हाँ, तो कब तक ?