क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखंड आमस के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झरी का संचालन पिछले 15 वर्षों से एक ही कमरायुक्त भवन में किया जा रहा है, जिसके भवन की स्थिति जर्जर है;2. क्या यह बात सही है कि भवन के अभाव में मरीजो को सीएचसी जा कर ईलाज कराना पड़ता है, जिसमे गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक हो तो सरकार कबतक जनहित में उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पुराने जर्जर भवन का सुसंगठित, सुविधायुक्त पुनःनिर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?