क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला अन्तर्गत पिपरा प्रखंड के ग्राम पंचायत तुलापट्टी पंचायत के लोगों को अपनी चिकित्सा कराने के लिए लगभग-12 किलोमीटर दूर पिपरार या सुपौल जाना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि ग्राम पंचायत तुलापट्टी में एक भी स्वास्थ्य उप-केन्द्र नही है, जबकि मौजा-तुलापट्टी थाना सं0-224 खाता-279 खेसरा सं0-1430 रकवा-1बीध गैर-मजरूआ आम जमीन उपलब्ध् है;3. यदि उपर्युक्त खंण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त वर्णित जमीन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने का विचार रखती है, नही, तो क्यों?