क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि छपरा एवं समस्तीपुर के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन सरकार द्वारा दो वर्ष पूर्व किया जा चुका है परंतु दोनों ही मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ के स्वीकृत बल का 95 प्रतिशत पद रिक्त रहने के कारण चिकित्सा व्यवस्था समुचित रूप से प्रारंभ नहीं हुई है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक स्वीकृत बल के अनुरूप चिकित्सा एवं पारा मेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?