क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिला सहित पूरे बिहार में ए.एन.एम की नियुक्ती गृह जिला से 200 से 300 कि.मी. कर दूर कर दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि दूर दराज प्रतिनियुक्ति होने के कारण 15000 मासिक अल्प वेतन में परिवार के भरण पोषण में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3. क्या यह बात सही है कि उक्त ए०एन०एम० द्वारा किया गए 77 दिनों हरताल अवधि का वेतन भुगतान अभी तक नहीं दिया गया है;4. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार ए. एन. एम. की प्रतिनियुक्ति उनके गृह जिला के आस-पास के जिला में करने की विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?