क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौली के आदेश पत्रांक 917 दिनांक 11.12.24 द्वारा आशा कार्यकर्त्ता इन्दु श्रीवास्तव, आशा आई0डी0ए0 17026192 को उसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक बताते हुए सेवामुक्त कर दिया गया है, जबकि मैट्रिक के प्रमाण पत्र में जन्म तिथि 12.07.1976 अंकित है;2. क्या यह बात भी सही है कि पुनः सेवा बहाल करने हेतु प्रा0स्वा0 केन्द्र बरौली के पत्रांक - 990 दिनांक 28.12.2024 द्वारा पत्र अग्रसारित किया गया है, परन्तु सिविल-सर्जन गोपालगंज द्वारा मेडिकल करा कर जबरन सेवानिवृति लेने का दवाब बनाया जा रहा है,3. यदि उपर्युक्त खंण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार 11 वर्ष पहले गरीब आशा कार्यकर्त्ता को जबरन सेवानिवृति देने वाले दोषी पदाधिकारियों पर कड़ी कारवाई एवं आशा कार्यकर्त्ता को पुनः सेवा बहाल कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों?