स्थानीय हिंदी दैनिक में दिनांक 18.02.25 को प्रकाशित शीर्षक “कैंसर की चपेट में सबसे अधिक गृहिणियॉं” को ध्यान में रखते हुये क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित में 45 % गृहिणी, 12.1 % किसान हैं;2. क्या यह बात सही है कि मुज्ज़फ्फरपुर में 14.8 % मरीज मुँह के कैंसर से पीड़ित हैं एवं18.8 % के कैंसर का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है ;3. क्या यह बात सही है कि महिलाओं में ब्रेस्ट, सर्वाइकल, गाॅलब्लाडर, लंग्स और अंडकोष का कैंसर अधिक मिल रहा है तथा सूबे में 22 लाख से अधिक लोगों की कैंसर की स्क्रीनिंग की गयी है, जिसमें 3888 कैंसर के मरीज मिले हैं, यदि हॉं तो सरकार इस जानलेवा बीमारी को रोकने हेतु कौन सी कार्रवाई करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?