क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि केवटी विधानसभा क्षेत्र सहित दरभंगा जिला के प्रत्येक विधानसभा में 5-5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र एवं उप-स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा विभाग द्वारा तीन वर्ष पूर्व किया गया था ?2. क्या यह बात सही है कि विभागीय पदाधिकारी एवं संवेदक के लापरवाही के कारण केवटी प्रखंड के माधोपुर एवं छतवन में अबतक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ हैं;3. क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य में संवेदक एवं पदाधिकारियों के मिली भगत से गुणवत्ता में अनियमितता बरती जा रही हैं, जिस कारण ग्रामीणों द्वारा काफी नाराजगी भी व्यक्त की गई हैं;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पदाधिकारियों एवं संवेदकों पर कार्रवाई करते हुए ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करवाने का विचार रखती हैं, हाँ तो कबतक, नही, तो क्यों ?