क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि एम्स दिल्ली में बायो मेडिकल उपकरणों के रख-रखाव हेतु शाखा उपलब्ध् रहने के तर्ज पर इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, शेखपुरा, पटना में शाखा का स्थापना नहीं करके दूसरे संस्थान एस.जी.पी.जी.आई. लखनऊ के तर्ज पर शाखा की स्थापना की गई है, जबकि सरकार का आदेश है की इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, में सभी नियमों का पालन एम्स, दिल्ली के आधार पर किया जाय, यदि हाँ तो सरकार उक्त मामले की उच्च स्तरीय जाँच कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?