क्या मंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला अंतर्गत बरौली, मांझा सहित अन्य प्रखंडों के किसानों की फसल को नीलगाय, जंगली सुअर एवं घोड़ापड़ास द्वारा क्षति पहुंचाने से किसान अत्यंत परेशान है;2. क्या यह बात सही है कि बरौली प्रखंड अंतर्गत ग्राम-नेहरी एवं कमालपुर में बंदरों के आतंक से लोग डरे सहमे रह रहे है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जंगली जानवरों द्वारा हो रहे फसल क्षति के रोक-थाम के लिए कौन-सी कार्रवाई कबतक करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?