क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत रामनगर नगर परिषद में सब्जी मंडी नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि सब्जी मंडी शहर के मध्य में रामरेखा नदी के पुल पर लगता है, जिससे भारी वाहनों एवं हरिनगर चीनी मिल में जाने के लिए गन्ना किसानों के गन्ना से लदे ट्रेक्टरों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3 यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या रामनगर नगर परिषद में सब्जी मंडी का निर्माण कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?