क्या मंत्री, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि असैनिक अभियंत्रण, यांत्रिक अभियंत्रण और विद्युत अभियंत्रण में डिप्लोमा प्राप्त कर राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत कनीय अभियंताओं को अपनी योग्यता स्नातक अभियंत्रण स्तर पर बढ़ाने के लिए राज्य में कोई व्यवस्था नहीं है, यदि हाँ, तो क्या सरकार इन्हें तकनीकी योग्यता उन्नयन हेतु बी0टेक0 या समकक्ष डिग्री कोर्स करने की सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?