Back to Legislative Questions Repository
Q.No 9Starred Question Listed

डिग्री कॉलेज की स्थापना

श्रीमती मीना कुमारी (34) (बाबूबरही) शिक्षा 22 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बाबूबरही विधान सभा के बाबूबरही प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय स्थापित है;2. क्या यह बात सही है कि बाबूबरही-खुटौना सीमा बाबूबरही प्रखंड अंतर्गत तेघरा पंचायत के दोनवारी में चेथरू महाविद्यालय है, परन्तु भवन एवं सारे प्रशासनिक कार्य खुटौना प्रखंड से संपादित होते है जिसके कारण छात्र/छात्राओं को नामांकन कराने में कठिनाईयो का सामना के साथ नामांकन के आभाव में छात्र/छात्राएं को डिग्री स्तर की शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक बाबूबरही प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
22 जुलाई 2025
Member
श्रीमती मीना कुमारी (34) (बाबूबरही)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
MINA KUMARI (34)
MINA KUMARI (34)
First-Time Elected
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Babubarhi-Madhubani (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
05 Apr 1989
Address
Village-Motnaje, Post + Police Station-Ladniya, District-Madhubani, 847232