क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला का कर्मा माइनर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है एवं इसका आउटलेट यत्र-तत्र बना हुआ है, जिससे कुटुम्बा और औरंगाबाद विधान सभा क्षेत्रों से लगे हुए गॉवों में सिंचाई कार्य बाधित है और किसानों को कृषि-कार्य में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त माइनर का पक्कीकरण कराते हुए जीर्णोद्धर कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?