स्थानीय दैनिक जागरण समाचार पत्र में दिनांक 2 जून 2025 को प्रकाशित "छह साल में आरटीडी योजना में मात्र 3286 को ही रोजगार" शीर्षक के आलोक में क्या मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-( 1 ) क्या यह बात सही है कि अररिया जिला सहित राज्य के विभिन्न जिलों में छोटी बड़ी कंपनियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही युवाओं को भी रोजगार दिलाना आरटीडी योजना का मुख्य उद्देश्य है;( 2 ) क्या यह बात सही है कि उक्त योजना के तहत राज्य भर के 15,567 युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमे से 14,453 युवाओं ने प्रशिक्षण भी प्राप्त किया, लेकिन मात्र 3286 युवाओं को ही नौकरी मिली है;( 3 ) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार आरटीडी योजना द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को सत प्रतिशत रोजगार दिलाने का विचार रखती है, हां, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?