क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में एफआरके (फोर्टी फाइड राइस कर्नेल) की किल्लत के कारण धान खरीद ठप है ;2. क्या यह बात सही है कि खाद्य निगम के मुताबिक़ प्रदेश में 25 हजार मीट्रिक टन एफआरके की जरुरत हैं सिर्फ 22 हजार मीट्रिक टन एफआरके रहने के कारण चावल मिलों ने पेक्सों से धान लेने से मना कर दिया हैं ;3.क्या यह बात सही है कि गोदामों में धान भरा रहने एवं एफआरके नहीं मिलने से राज्य खाद्य निगम में सीएमआर की आपूर्ति नहीं हो पा रही हैं ;4.यदि उपर्युक्त खंडो के उतर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक राज्य में एफआरके की कमी को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?