क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के गोराडीह प्रखंड के मुरहन जमीन पंचायत के वार्ड नंबर 6 अंतर्गत ग्राम बड़ी जमीन मंडल टोला एवं इसके आसपास के 80 घरों में एवं मुरहन वॉर्ड संख्या- 8 के 70 घरों में नल का जल नहीं पहुंचता है, जिससे उक्त इलाके में पेयजल की गंभीर समस्या है, यदि हाँ,तो सरकार उक्त इलाके में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?