क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार आर्थिक सर्वेक्षण (2022-23) के अनुसार, बक्सर जिले में भूमिगत जल स्तर 10 मीटर से अधिक नीचे चला गया है जिससे नलजल योजना के कार्यरत नहीं होने की स्थिति में नागरिकों को पीने के पानी की घोर किल्लत उत्पन्न हो रही है,यदि हाँ,तो सरकार पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रत्येक वार्ड में कम से कम 5 चापाकल स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?