क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलार्न्तगत सुरसंड प्रखण्ड के कुम्मा पंचायत के वार्ड संख्या 04 में खाता संख्या-1022, खेसरा-2819 व 2820, रकवा-4 डी. बिहार सरकार की जमीन है,तथा इस सरकारी जमीन पर 70 वर्ष पूर्व से भूमिहीन परिवार मकान बना कर रह रहे हैं,यदि हाँ, तो सरकार उक्त जमीन पर रहने वाले भूमिहीन परिवार को उक्त जमीन का पर्चा देने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों