क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के तरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तरैया मुख्यालय में विगत 2 वर्षो से जलमिनार कार्यरत नहीं रहने के कारण पानी का संचालन सही रूप से नहीं होने के फलस्वरूप स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है,यदि हाँ, तो सरकार उक्त जलमिनार से पानी का संचालन सही रूप से करने एवं इसकी जांच कराकर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक नहीं तो क्यों?