क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड एवं सोनवरसा प्रखंड में वाटर लेवेल बहुत नीचे चला गया हैै, लोग नल के जल पर ही आश्रित हैं,2 . क्या यह बात सही है कि परिहार प्रखंड के सुतिहारा वार्ड नं0 11, फुलहटा वार्ड नं0 -4 धरहावा वार्ड- 3,7, पीपरा विशनपुर वार्ड नं0 3, पकड़ीया वार्ड नं0- 4,6, तथा सोनबरसा प्रखंड के कहचरीपुर- 9,12,13,14,15 दोस्तिया वार्ड नं0-9, सिंगवाहनी वार्ड नं0 2,6 में लोगों को नल का जल नहीं मिल पा रहा है;3 . यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त वार्डो के लोगों को शुद्ध नल का जल उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक नहीं तो क्यों ?