क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत बिहटा प्रखंड स्थित ग्राम –अमहारा, थाना संख्या – 44, खता संo- 734 में खेसरा संo – 2125, 2154, 2178 रैयती भूमि है, जिसका 5 वर्षों से निबंधन पर प्रतिबंध है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक वर्णित खाता, खेसरा की भूमि का निबंधन की प्रक्रिया को शुरू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?