क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत मढ़ौरा प्रखंड के सलीमापुर पंचायत के ग्राम सलीमापुर में गैरमजरूआ जमीन है, जिसका थाना नं0- 54, खाता नं0- 116, सर्वें नं0- 461 को दिनांक 12.06.2025 को असमाजिक तत्वों द्वारा गलत जमाबंदी दिखाकर दूसरे व्यक्ति से उक्त भूमि को बेच दिया गया है, जिसका डीड नं0- 2142/2025 है, यदि हां तो सरकार कबतक उक्त डीड को रछ कराते हुये असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई कर महादलित परिवारों के बीच उक्त भूमि को वितरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?