क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला के रामगढ़ विधान सभा के अंचल-नुऑव अन्तर्गत ग्राम+पोस्ट-तरैथा, थाना-रामगढ़ के शिवमूरत बिन्द, पिता-स्व0 सुदर्शन बिन्द को दिनांक-11.11.2024 की सर्प काटने से मृत्यु हो गई थी;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा प्रदत 04 लाख का मुआवजा की राशि आज तक नहीं मिली है;3 . यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पीड़ित परिवार के लिये प्रदत 04 लाख मुआवजा की राशि का भुगतान करने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों?