क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के विस्फी प्रखण्ड अन्तर्गत खैरी बॉका उत्तरी पंचायत के पुआरी ग्राम वार्ड नं0-09 और वार्ड नं0-10 में 500 उपभोक्ताओं को ट्रांसफॉर्मर नहीं रहने से लो वोल्टेज बिजली का सामना करना पड़ता है, यदि हॉ, तो क्या सरकार वहॉ ट्रांसफॉर्मर स्थापित करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?