क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत जमुई सदर अस्पताल परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुई को मौजा प्रतापपुर में स्थानान्तरित कर उसका निर्माण प्रस्तावित है,2. क्या यह बात सही है कि समाहर्त्ता, जमुई ने ज्ञापांक-2240, दिनांक-29.11.2025 द्वारा उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु जमीन उपलबधता की जानकारी विभाग को दिया गया है,3. क्या यह बात सही है कि उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लिए मौजा प्रतापपुर में पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलबध रहने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया है,यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुई का भवन निर्माण कार्य इसी वित्तीय वर्ष में मौजा प्रतापपुर में उपलब्ध जमीन पर प्रारम्भ करवाने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यो ?