क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में वेंडिंग जोन एवं बस स्टैण्ड नहीं रहने के कारण स्थानीय दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं एवं आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हां, तो सरकार उक्त नगर पंचायत में कब तक वेंडिंग जोन एवं बस स्टैण्ड का निर्माण कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?