क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अंतर्गत नगर पंचायत महराजगंज की जनसंख्या 50 हजार से अधिक है, जो नगर परिषद होने की सभी अर्हता को पूरा करता है, यदि हां, तो सरकार नगर पंचायत महराजगंज को कब तक नगर परिषद का दर्जा देने का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों ?