क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि -1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड, अगुवानी गंगा घाट के पास गेस्ट हाउस और सीढ़ी घाट निर्माण के लिए जिला पदाधिकारी खगड़िया के पत्रांक 01 दिनांक 23/01/2024 द्वारा महा प्रबंधक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को गेस्ट हाउस निर्माण हेतु भूमि का विवरण दिया गया था, जिसके आलोक में महाप्रबंधक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा टीम गठन कर उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया तथा विभागीय पत्रांक 2463, दिनांक 28.11.2024 के द्वारा जिला पदाधिकारी खगड़िया से उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सूचित करने का अनुरोध किया गया है, किन्तु 6 माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई कारवाई नहीं हुई है, यदि हाँ तो सरकार इसके लिए दोषी पर कौन सी करवाई कब तक करने का विचार रखती है , नही, तो क्यों ?