क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिलान्तर्गत टिकारी का किला, राजा का पुराना पंचदेवता घाट, फतेहपुर विशाल मंदिर और कोंच का धरहरा मठ, काबरगढ़, मोकग्राम में माता बागेश्वरी मंदिर पर्यटकीय स्थल होते हुए भी उपेक्षित और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, यदि हाँ , तो क्या सरकार टिकारी और कोंच प्रखण्डों के उपर्युक्त वर्णित ऐतिहासिक स्थलों का पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?